Alok Sharma (b. January 11 1955 d. March 18 1994)

The l;ink to Jinhen hum bholana chahen on cirbit was the first song in Karaoke mode that clicked in the first recording itself.. though a portion towards end got truncated..
Jnhen Hum bhoolana
length: 3 Minutes 3 Seconds keywords:Abhaya Mukesh Alok da Har Gobind Khorana
posted 2 weeks 1 day ago  share link: http://chirb.it/zEypkr  copy url
 
( From left to right - Alok da, Savita, Me, Prabodh da 9th February 1992 Unfortunately both these brothers are not with us today.. most unfortunately this is the only picture of Alok da I have with me..he was most handsome in his college days.. I wish he is having best of the time in which ever world he now belongs.. )
 
I have recently recorded a song in his memory.. Jinhen hum
 
bhoolana chahen.. click
 

 

आदरणीय भाई साहब

सादर चरण स्पर्श

 

पिछले कुछ दिनों से मै जो भी कहना चाह रहा था वह सब मेरी अपनी कहानी होते हुये भी उस भाई की कहानी भी है जो आज हमारे बीच न होते हुये भी मुझे बेहद याद आता है - वास्तव में अगर मै यहां इतनी अधिक निकटता से लिखता हूं तो उसमें इस बात का समावेश अवश्य ही है कि आप के अंदर मै आलोक दा को देखता हूं -

 

आलोक दा के प्रति

(जन्म 11 जनवरी 1955 मृत्यु 18 मार्च 1994)

 

कहां चले गये हो तुम

जहां में हमको छोड़ के

 

कहां कभी मिलोगे तुम

किसी गली के मोड़ पे

 

कहो किसे कहूं कि तुम

चले ये नाते तोड़ के

 

सोचता हूं क्या थे तुम

जब तार सारे जोड़ के

 

भाई से बढ़कर थे तुम

संसार की इस होड़ में

 

जब भी याद आते हो तुम

बस रोता हूं दिल मरोड़ के ।

 

---------------

जानता हूं

अच्छा नही,

यूं इस तरह से याद करना

यूं बेपनाह प्यार करना

या फिर से एक फरियाद करना

 

जानता हूं

लौट कर ना आ सकोगे

फिर गीत ना संग गा सकोगे

ना फिर कटेंगें रात-दिन

जैसे कटे थे एक पल छिन

भूल जाना ही भला है

पर भूल पाता हूं कहां मैं ।

 

अभय शर्मा

11 January 2010